Delhi, Shraddha Murder Case

Sharddha Murder in Delhi:– श्रद्धा मर्डर केस यह कहानी दिल दहलाने वाली।


• कोन थी श्रद्धा और क्या है पूरा मामला?

• दिल्ली आने के 10 दिनों बाद मर्डर।

• श्रद्धा ने पहले भी जताई थी हत्या की आशंका।

पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस सबूतों की तलास में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर म्हेरोली के जंगलों में पहुंची और श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स बरामद करने की कशिश की।
बताया जा रहा है कि अभी तक 10 बॉडी पार्ट्स बरामद हुए है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

• आज साकेत कोर्ट में आरोपी आफताब की पेशी।

श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से उसकी रिमांड मांगेगी। दिल्ली पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी मे भी है। पुलिस ने श्रद्धा के शव के हिस्सो को बरामद करने के लिए 10 टीमें बनाई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को पूछताछ आफताब ने बताया कि 18 मई यानी मर्डर वाले दिन श्रद्धा और उसके बीच घरेलू खर्च को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस आफताब के खिलाफ और सबूत जुटाने में लगी हुई है। 
      



•डेटिंग ऐप पर और भी महिलाओं के संपर्क मे था आफताब।

दिल्ली के म्हैरोली मे हुए श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस के हाथ कई सुराग लगे है। पता लगा है की आफताब कई डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता था। और डेटिंग ऐप के जरिए ही श्रद्धा वॉलकर से मिला था। पुलिस को यह जानकारी मिली है। की आफताब कई लड़कियों के साथ संपर्क में था। इनमे से ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप के जरिए ही उसकी संपर्क मे आई थी। जांच में यह भी सामने आया है की पिछले कुछ समय में आफताब  कई सिम इस्तेमाल कर चुका है। श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल online कंपनी OLX  पर बैच था। पुलिस इस फोन को रिकवर करने की कोशिश में लगी हुई है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके। 

• कोन थी श्रद्धा और क्या है पूरा मामला?

मुंबई की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी 26 साल की श्रद्धा वाकर। वही उसकी मुलाकात हुई आफताब से दोनो एक दुसरे को पसंद करने लगे। शुरुआत में श्रद्धा ने अपने परिवार को इस रिलेशनशिप के बारे मे नही बताया था। लेकिन, फिर एक दिन उसने बताया की वह आफताब के साथ लिव इन में रहे रही है। परिवार ने काफी समझाया लेकिन श्रद्धा नही मानी और कुछ समय बाद दोनो ने मुंबई छोड़ दी। दोनो म्हेरोली के छतरपुर इलाके मे रहने लगे थे। यहा श्रद्धा से लड़ाई होने के बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी और शव के 35 टुकड़े कर इधर–उधर फेंक दिए। उधर, जब बेटी का फोन आना बंद हुआ, तो परेशान पिता दिल्ली पहुंचे और इसके बाद मामला खुला

• अभी तक क्या क्या हुआ इस केस में?

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आफताब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने मना की उसने ही श्रद्धा की हत्या कि है। उसने पुलिस से अंग्रेजी में कहा की [यस आई किल्ड हर] 
– श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स की तलाश जारी है।
खबरों के मुताबिक, जो अंग मिले है। उनकी फरेंसिक जांच कि जाएगी। साथ ही DNA टेस्ट होगा।
   – श्रद्धा और आफताब के कॉमन दोस्तो को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
– आफताब ने पूछताछ में जिन जगहो पर बॉडी पार्ट्स फांके जाने की बात कबूली है, उन जगहो पर सर्च किया जा रहा है। 
– जांच में पता चला है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने एक डेटिंग ऐप के जरिए दूसरी लड़कियों से संपर्क किया था। उसने एक लड़की को मिलने के लिए घर भी बुलाया। वह लड़की जब आफताब के फ्लैट पर आई, उस वक्त भी फ्रिज में लाश के टुकड़े रखे थे। 
– श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुंबई छोड़ी थी। दोनो 8 मई को दिल्ली पहुंचे। यहा पहले पहाडगंज के एक होटल में रहे। फिर साउथ दिल्ली गए और आखिर में महरौली के पास फ्लैट लिया। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को मर्डर का आरोप है। 
– पुलिस को वह शख्स भी मिल गया है, जिसने श्रद्धा और आफताब को था महरौली के पास फ्लैट दिलाया था। उससे पूछताछ  की जा रही है। 
– जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी आफताब के परिवार वालों ने 15 दिन पहले अपना घर बदल लिया था।
– आरोपी ने श्रद्धा का मोबाइल फोन मुंबई मे कही फेंक दिया था। पुलिस अब उसकी भी तलाश मे है।
– श्रद्धा के एक दोस्त लक्ष्मण नाडार का कहना है कि उसने पहले भी अपनी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि तब उसने पुलिस के पास जाने से इंकार कर दिया था। 
– दिल्ली पुलिस अब आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट करवाने कि तैयारी मे है। पुलिस को लग रहा है कि नार्को टेस्ट के जरिए आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने में उसे मदद मिलेगी।
– श्रद्धा के पिता वॉकर ने बेटी के मर्डर में लव जिहाद का संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा अपने चाचा के ज्यादा करीब थी। पिता से अधिक बात नही करती थी। उन्होंने खुद कभी आफताब से बात नही की थी। विकाश ने बेटी के हत्यारे के लिए फांसी की मांग की है।

Comments

Popular one

Staff Selection Commission (SSC) Recruitment 2022.

CET 2022: नकल करवाते निरीक्षक